अखिलेश के काफिले के आड़े आए सांड, SP चीफ का आरोप- CM योगी हमारा प्रोग्राम कराना चाहते हैं फेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 18, 2023, 04:13 PM IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाया कि बांदा से फतेहपुर जा रहे उनके काफिले में कई स्थानों पर सांड मिले जिसे फतेहपुर से डीएम ने सीएम के इशारे पर सड़कों सांड छोडे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का काफिला बांदा से फतेहपुर जा रहा था। उनका काफिला कई जगहों पर सांडों से टकराते-टकराते बचा। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के लोगों ने सांड छोड़े थे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम के इशारे पर फतेहपुर के DM ने सांड सड़कों पर भेजे थे, जिससे मेरा कार्यक्रम फेल हो जाए।

साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि ये सबसे बड़े भू माफिया है। पत्रकार साथियों अगर आपने सच दिखाया तो रात के 2 बजे पुलिस वाले आपके घर पर आएंगे। अगर आप डर गए तो खबर उसी दिन से बदल जाएगी, अगर आप नहीं बदले तो आपकी खुद खबर बनेगी कि आप जेल में चले गए।

End of Feed