लखनऊ

उत्तरप्रदेश की बड़ी खबरें, 18 अगस्त 2023: ज्ञानवापी मामले में ASI का सर्वे जारी, सीएम योगी ने किया Y-20 का शुभारंभ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 18, 2023, 11:57 AM IST

Uttar Pradesh News in Hindi, Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तरप्रदेश की ताजा न्यूज़ लाइव, आज के उत्तरप्रदेश समाचार) 18 अगस्त 2023: ज्ञानवापी मामले में एएसआई की टीम लगातार सर्वे कर रही है। वहीं सीएम योगी ने Y-20 का शुभारंभ किया है।

Image

Aaj Ki Taaja Khabar

KEY HIGHLIGHTS
  • सीएम योगी ने किया Y-20 का शुभारंभ
  • UP T-20 का लोगो जारी
  • जानवापी मामले में सर्वे जारी
  • राज्य की तमाम ऐसी खबरों के लिए बने रहे इस पेज पर

Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तरप्रदेश की ताजा न्यूज़ लाइव, आज के उत्तरप्रदेश समाचार) 18 अगस्त 2023 LIVE : उत्तरप्रदेश के सभी जिलों-कस्बों की सभी बड़ी-छोटी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। ज्ञानवापी मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है। वहीं सीएम योगी और केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने Y-20 सम्मेलन का शुभारंभ किया है। राज्य की तमाम ऐसी खबरों के लिए बने रहें इस पेज पर।

  • ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले में वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में शुक्रवार (18 अगस्त) की सुबह करीब 8 बजे भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) की टीम सर्वे करने पहूंच चुकी है।
  • यूपी में पहली बार UP T-20 होने जा रहा है। इसका लोगो चिह्ल गुरुवार की रात जारी कर दिया गया है। यह मुकाबला ग्रीनपार्क में खेला जाएगा । यह मुकाबला कुल 17 दिन तक खेला जाएगा और कुल 33 मुकाबले होंगे।
  • वाराणसी में गुरुवार को सीएम योगी और केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने Y-20 सम्मेलन का शुभारंभ किया। यह शुभारंभ वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया गया।
  • BJP के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल की शुक्रवार (18 अगस्त) को लखनऊ में होने वाली बैठक टल गई है। दरअसल यह बैठकें 14 सीटों पर मिलें हार को लेकर विस्तारकों के साथ होना था।
  • लखनऊ में गुरुवार की शाम प्रेमी ने लिव इन पार्टनर की गोली मार कर हत्या कर दी। सुचना मिलते ही पुलिस पहूंच गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आपको बता दें कि लोकेशन ट्रैस करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी प्रतापगढ़ का रहने वाला है। वो भदौरिया पैराडाइज अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 203 में लिव इन पार्टनर के साथ रहता था।
  • अजय राय ने बिजेपी पर हमला करते हुए कहा कि 'झूठ को जो गुब्बारा फुलाया हुआ है, उसे एक्सपोज कर देंगे'।
  • लखीमपुर खीरी में शुक्रवार की सुबह घरेलू गैस सिलेंडर फटने से 2 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा कि इस घटना में मां और बेटे दोनों की मौत हो गई है। जबकि 6 लोग गंभीर रुप से घायल है।
  • शुक्रवार की सुबह लखनऊ के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। वहीं बकौल मौसम विभाग उत्तरप्रदेश के कई इलाकों में 21 अगस्त तक भारी बारिश होने की आशंका है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article