प्रयागराज

साइबर फ्रॉड का शिकार बने पूर्व IPS अधिकारी डीके पांडा, कभी राधा बनकर जाते थे ऑफिस; अब फिर से चर्चा में

यूपी के पूर्व आईपीएस अधिकारी डीके पांडा साइबर फ्रॉड का शिकार हुए हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनके साथ 381 करोड़ रुपये की ठगी हुई है। उन्होंने इसकी जांच एनआईए और सीबीआई से कराने की मांग की है। बता दें कि वह कभी राधा बनकर ऑफिस जाने की वजह से सुर्खियों में रह चुके हैं।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

उत्तर प्रदेश के पूर्व आईपीएस अधिकारी डीके पांडा, जो कभी राधा रानी के वेश में ऑफिस जाने के कारण सुर्खियों में रहे थे, अब साइबर ठगी के शिकार हुए हैं। पांडा ने दावा किया है कि उन्होंने ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए 381 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन ठगों ने उनकी सारी कमाई उड़ा दी। पांडा ने इस मामले की जांच एनआईए और सीबीआई से कराने की मांग की है। बता दें कि यह घटना साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे को उजागर करती है और आम लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित करती है।

पूर्व आईपीएस के साथ 381 करोड़ की ठगी

पूर्व आईपीएस अधिकारी पांडा ने आरोप लगाया है कि ऑनलाइन ट्रेडिंग के माध्यम से उन्होंने 381 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन यह रकम उनके बैंक खाते में जमा नहीं हुई है। पांडा ने इस मामले में धूमनगंज थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। राधा रूप में दफ्तर आने के कारण चर्चा में रहे पांडा ने रिटायरमेंट से दो साल पहले ही नौकरी से इस्तीफा दे दिया था।

क्या है पूरा मामला?

प्रयागराज के प्रीतम नगर निवासी पूर्व आईपीएस अधिकारी डीके पांडा ने दावा किया है कि उन्होंने लंदन की एक कंपनी, फिन्नीएक्स ग्रुप डॉट कॉम में निवेश किया था और उन्हें 381 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था, लेकिन यह रकम उन्हें नहीं मिल पाई और उन्हें ठग लिया गया। इस मामले में पांडा ने धूमनगंज थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात राहुल नामक एक व्यक्ति से ऑनलाइन हुई थी और उसी के कहने पर उन्होंने इस कंपनी में निवेश किया था।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article