Best Places to Visit in Lucknow: सर्दी की छुट्टियों में अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यूपी के कुछ ऐसे ऐतहासिक स्थल हैं जो आपकी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं यूपी के कुछ छिपे हुए ऐतहासिक खजाने के बारे में। यूपी के वाराणसी के करीब में जिला है सोनभद्र। ये ऐसा क्षेत्र जहां महाभारत युग के चिह्न पाए जाते हैं। इसके अलावा प्रसिद्ध शिव द्वार और रेणुकेश्वर मंदिर भी यहीं पर है। प्रकृति-प्रेमियों के लिए अद्भुत फॉसिल पार्क के अलावा लखनिया दरी और मुक्खा जलप्रपात की सैर बहुत आनंद देती है। विजयगढ़ किला इस क्षेत्र के प्राचीन शासकों की शक्ति का प्रतीक है। इस क्षेत्र में कई ऐसी गुफाएं हैं जहां के चित्र बहुत प्राचीन हैं।
यूपी में घूमने के लिए बेस्ट टूरिस्ट प्लेस
