लखनऊ : नवाबों की नगरी लखनऊ खानपान के साथ मेहमान नवाजी के लिए तो फेमस है ही, लेकिन यहां की बाजार भी अपने आपमें खास हैं। इसी तरह की हजरतगंज क्षेत्र में स्थित लव लेन एक प्रसिद्ध मार्केट है। यहां कपड़ों और जूतों की विस्तृत वैरायटी सस्ती कीमतों पर उपलब्ध है। लव लेन में कपड़े अन्य बाजारों की तुलना में बहुत सस्ते मिलते हैं। दिनभर यहां भीड़ लगी रहती है, लोग दूर-दूर से खरीदारी करने आते हैं। यहां बच्चों, बड़े और महिलाओं के कपड़े आसानी से मिल जाते हैं।
बाजार (सांकेतिक फोटो)
शॉपिंग करने आई अर्चना ने बताया कि वह मटियारी से आई हैं। उन्होंने अपने बच्चों के लिए चार हजार रुपए में कपड़े खरीदे, जो अन्य बाजारों में आठ से दस हजार रुपए में मिलते। इससे उन्हें पैसे की बचत हुई, जिसे वह अन्य कामों में लगा सकेंगी।
सस्ती दर पर मिलते हैं कपड़े
लव लेन, लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में स्थित एक प्रसिद्ध मार्केट है, जहां कपड़े और जूते सस्ती कीमतों पर उपलब्ध हैं। यहां दूर दराज से लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। लव लेन में कपड़ों की वैरायटी इतनी है कि एक दिन में सब कुछ देख पाना मुश्किल है। यह मार्केट लखनऊ ही नहीं आसपास के जिले को लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है, और यहां हमेशा भीड़ रहती है। यह मार्केट अपनी सस्ती कीमतों और अच्छी क्वालिटी के कपड़ों के लिए जानी जाती है। यहां आपको विभिन्न प्रकार के कपड़े मिल जाएंगे, जिनमें साड़ियां, सूट, कुर्तियां, और अन्य परिधान शामिल हैं। यह मार्केट हजरतगंज के लीला सिनेमा हॉल के पास स्थित है, जिससे यहाँ पहुंचना आसान हो जाता है।
