बलिया: जिसे बिछड़ा पति मानकर घर ले गई थी पत्नी, वो निकला कोई और; अब मांग रही माफी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jul 30, 2023, 12:43 PM IST

बलिया में शुक्रवार को इलाज के लिए बलिया जिला अस्पताल जाते समय देवकली गांव की जानकी देवी (43) ने एक व्यक्ति को अस्त-व्यस्त हालत में देखा, जिसके फटे कपड़े, बिखरे बाल और दाढ़ी थी और उसके शरीर पर कुछ चोटें थीं। जानकी देवी को लगा कि वो शख्स उसका पति मोतीचंद वर्मा है।

यूपी के बलिया जिले के जिस महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, वो गलत साबित हो गई है। महिला का पति कई सालों से गायब है, अचानक से एक दिन महिला को एक मानसिक रूप से बीमार शख्स मिला, जिसे वो अपना पति समझ बैठी। उससे लिपट कर रोने लगी। उसके बाल संवारने लगी। यहां तक कि उसे अपने घर भी लेकर चली गई।

ballia, ballia news

पति की जगह किसी और को ले गई महिला (फोटो- वायरल वीडियो स्क्रीन शॉट)

End of Feed