लखनऊ

Ayodhya: रामभक्तों के लिए खुशखबरी, अब श्रीरामजन्मभूमि पथ पर चलकर होंगे रामलला के दर्शन

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 30, 2023, 10:24 AM IST

Ayodhya Ram Janmabhoomi Path: अयोध्या में रामलला के का दर्शन करने वाले भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। श्रीरामजन्मभूमि पथ आज (रविवार) से खुल रहा है। अब नए मार्ग से भक्त रामलाला का दर्शन करने के लिए परिसर में प्रवेश कर पाएंगे। इस पथ पर ट्रस्ट की ओर से कई निशुल्क सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

Image

भक्तों के लिए खुल रहा है श्रीरामजन्मभूमि पथ (तस्वीर- Twitter)

Ayodhya News: अयोध्या के राम मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रविवार से भक्तों के लिए श्रीरामजन्मभूमि पथ खुल रहा है। राम मंदिर परिसर में प्रवेश कर रामलला का दर्शन करने के लिए अब श्रद्धालु नए मार्ग से जाएंगे। निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए पुराने मार्ग को बंद कर दिया गया है। अब रंग महल बैरियर से होकर जाने वाले पुराने मार्ग की बजाय भक्त श्रीरामजन्मभूमि पथ से दर्शन के लिए पहुंचेंगे।

कैसा है श्रीरामजन्मभूमि पथ?

30 जुलाई, 2023 (रविवार) की दोपहर तक रामलला के दर्शन के लिए नया मार्ग खुल जाएगा। अब भक्त इसी मार्ग से होकर प्रभु श्रीराम का दर्शन करने पहुंचेंगे। 566 मीटर लंबे श्रीरामजन्मभूमि पथ की लागत में 39 करोड़ रुपये लगे हैं। जिसे तकरीबन डेढ़ साल में तैयार किया गया है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इसकी जानकारी साझा की है। बता दें, इस मार्ग की चौड़ाई करीब 100 फीट बताई जा रही है।

कब तैयार होगा मंदिर का गर्भ गृह?

राम मंदिर के निर्माण कार्य में काफी गति देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार अक्टूबर 2023 तक गर्भ गृह तैयार हो जाएगा। हालांकि 24 जनवरी 2024 को रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। आने वाले समय रामलला के श्रद्धालुओं के तादाद में भी इजाफा देखने को मिलेगा। रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। जिसे देखते हुए अयोध्या में सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी हो रहा है।

नए मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए ये सुविधाएं

चंपत राय ने इस पथ के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि रामलला का नया दर्शन मार्ग 'श्रीरामजन्मभूमि पथ' बिड़ला धर्मशाला के सामने से सीधे रामलला के दरबार तक पहुंचने वाला सबसे नजदीक और सुविधाजनक मार्ग है। इस मार्ग पर भक्तों के लिए कई सुविधाएं होंगी। निशुल्क पेयजल, विश्राम, लॉकर और चिकित्सा जैसी सुविधाओं का इंतजाम पहले से ही ट्रस्ट ने कर रखी हैं। बता दें, इस नए मार्ग पर भव्य रोशनी की व्यवस्था की गई है। यह मार्ग पिंक सैंड स्टोन से बना है, जो बेहद खूबसूरत है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article