लखनऊ

बलिया: जिसे बिछड़ा पति मानकर घर ले गई थी पत्नी, वो निकला कोई और; अब मांग रही माफी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jul 30, 2023, 12:43 PM IST

बलिया में शुक्रवार को इलाज के लिए बलिया जिला अस्पताल जाते समय देवकली गांव की जानकी देवी (43) ने एक व्यक्ति को अस्त-व्यस्त हालत में देखा, जिसके फटे कपड़े, बिखरे बाल और दाढ़ी थी और उसके शरीर पर कुछ चोटें थीं। जानकी देवी को लगा कि वो शख्स उसका पति मोतीचंद वर्मा है।

Image

पति की जगह किसी और को ले गई महिला (फोटो- वायरल वीडियो स्क्रीन शॉट)

यूपी के बलिया जिले के जिस महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, वो गलत साबित हो गई है। महिला का पति कई सालों से गायब है, अचानक से एक दिन महिला को एक मानसिक रूप से बीमार शख्स मिला, जिसे वो अपना पति समझ बैठी। उससे लिपट कर रोने लगी। उसके बाल संवारने लगी। यहां तक कि उसे अपने घर भी लेकर चली गई।

क्या है पूरी कहानी

शुक्रवार को इलाज के लिए बलिया जिला अस्पताल जाते समय देवकली गांव की जानकी देवी (43) ने एक व्यक्ति को अस्त-व्यस्त हालत में देखा, जिसके फटे कपड़े, बिखरे बाल और दाढ़ी थी और उसके शरीर पर कुछ चोटें थीं। जानकी देवी को लगा कि वो शख्स उसका पति मोतीचंद वर्मा है। जो 2013 में लापता हो गए थे। राहगीरों को वर्मा की पुरानी तस्वीर दिखाते हुए देवी ने दावा किया कि सड़क पर मौजूद व्यक्ति उसका पति है। फिर उसने अपने बेटे को बुलाया और उसे अपने पिता से मिलवाया। जब उसके अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और उस व्यक्ति से मिले, तो उन्हें भी एहसास हुआ कि वह देवी का पति था और उन्होंने उसे घर ले जाने में उनकी मदद की। ग्रामीणों के अनुसार, दंपति की शादी 21 साल पहले हुई थी और उनके तीन बेटे हैं। मानसिक स्थिति बिगड़ने के बाद वर्मा लापता हो गया। देवी अपने रिश्तेदारों की मदद से महीनों तक उसे ढूंढती रहीं लेकिन वह नहीं मिला।

घर जाने पर आया ट्विस्ट

इसके बाद महिला अपने कथित पति को घर ले गई। वहां उसे रखी, लेकिन घर जाते ही महिला को कुछ शक हुआ। उसने अपने पति के वो निशान ढूंढने की कोशिश की, जो उसे पता था, वो नहीं मिला। इसके बाद शक और गहरा गया। इसके बाद महिला ने अस्पताल में पता लगवाया, पता चला कि जिसे वो अपना पति मान रही थी, वो दरअसल राहुल था, उसका पति नहीं। जिसके बाद महिला ने राहुल के परिजनों को सूचना दी और उसे घर भिजवा दी। इसके बाद महिला ने माफी मांगते हुए कहा कि उससे गलती हो गई, उसे माफ कर दें।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article