Ayodhya Ramlila: इस दिन से होगा अयोध्या में रामलीला का आगाज, यह सितारे निभाएंगे सिया राम का किरदार

​Ayodhya Ramlila: अयोध्या में हर साल सितारों से सजी रामलीला का आयोजन किया जाता है। इस साल इसके छठे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। अयोध्या की रामलीला में रवि किशन और मनोज तिवारी समेत कई बड़े कलाकार हिस्सा लेने वाले हैं।

Ayodhya Ramlila: अयोध्या में सितारों से सजी रामलीला की तैयारियां पूरी हो चुकी है। सोमवार यानी आज, 30 सितंबर 2024 को भूमि पूजन किया गया और प्रसिद्ध रामलीला के आयोजन की तिथियों की घोषणा की गई। रामलीला के छठे संस्करण की शुरुआत तीन अक्टूबर यानी नवरात्रि के पहले दिन से होने वाली है। ये 12 अक्टूबर तक चलेगी। इस साल रामलीला में 42 फिल्मी सितारें शामिल होंगे और अपने अभिनय से लोगों आकर्षित करेंगे। जानकारी के अनुसार, इस साल रामलीला को और भव्य रूप देने की कोशिश की जा रही है। सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला को लाखों दर्शक घर बैठे देख सकेंगे। आइए अब आपको बताएं इस साल रामलीला में सिया राम का किरदार कौन निभाने वाला है।

Ayodhya Ramlila

इस दिन से होगा अयोध्या में रामलीला का आगाज

अयोध्या में रामलीला का आगाज

रामलीला के छठे संस्करण के लिए अयोध्या विधायक और विशेष अतिथि राजीव कुमार ने भूमि पूजन किया। इस दौरान अयोध्या रामलीला कमेटी के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) और फाउंडर महासचिव शुभम मलिक ने कहा कि ये गर्व का क्षण है। रामलीला के आयोजन को 6 वर्ष पूरे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि रामलीला भगवान श्रीराम और बजरंगबली के आशीर्वाद से संपन्न होती है। अयोध्या की रामलीला आज विश्व की सबसे बड़ी रामलीला बन चुकी है। करोड़ों भक्त घर बैठे रामलीला देखते हैं। बता दें कि पिछले साल हुई रामलीला को 36 करोड़ लोगों ने अपने घरों में बैठकर टीवी पर देखा। शुभम मलिक और सुभाष मलिक ने कहा कि रामलीला को इस ऊंचाई पर ले जाने का पूरा श्रेय राम भक्तों का जाता है।

End of Feed