लखनऊ

बहराइच में भेड़िये के बाद तेंदुए का आतंक, बीती रात किसान को बनाया निशाना; पिंजरे में हुआ कैद

उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़िये के बाद तेंदुए ने एक किसान को अपना शिकार बना लिया है। हालांकि, वन विभाग ने उस आदमखोर को पकड़ लिया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्य जीव अभयारण्य में रविवार को किसान पर हमला कर उसे मार डालने वाले तेंदुए को वन विभाग द्वारा लगाए पिंजरे में कैद कर लिया गया। दुधवा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र निदेशक ललित वर्मा ने सोमवार को बताया कि रविवार को कंधई नामक किसान पर हमला कर उसे मार डालने वाला तेंदुआ रविवार और सोमवार की दरमियानी रात को वन विभाग द्वारा लगाए पिंजरे में कैद हो गया है। इस नर तेंदुए की उम्र करीब 10 वर्ष है। तेंदुआ दिखने में पूरी तरह स्वस्थ लग रहा है इसलिए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रविवार को किसान को मारने वाली वारदात दुर्घटनावश ही हुई होगी।

किसान को बनाया निशाना

उन्होंने बताया कि अभयारण्य के ककरहा रेंज अंतर्गत धर्मपुर बेझा गांव के मैकूपुरवा मजरे के निवासी कंधई (40) पर रविवार दोपहर तेंदुए ने हमला कर उसे मार डाला था। इससे पहले, गुरुवार रात कतर्नियाघाट के धर्मपुर वन रेंज अंतर्गत हरखापुर गांव के एक खेत में किसान मधुसूदन (35) व सुजौली रेंज के अयोध्यापुरवा गांव में घर के आंगन में सो रही साहिबा (13) को एक अन्य तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल किया था।

पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

ग्रामीणों की मांग पर रविवार शाम धर्मपुर गांव में तेंदुए की संभावित मौजूदगी वाले क्षेत्र में एक पिंजरा लगाया गया था जिसमें चारे के तौर पर बकरी बांधी गयी थी। रविवार व सोमवार की दरमियानी रात बकरी का शिकार करने आया तेंदुआ पिंजरे में फंस गया।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article