Ayodhya Ramlala Darshan: अयोध्या में रामलला के दर्शन का बदला समय, देखें नया टाइम टेबल

Ayodhya Ramlala Darshan: अयोध्या में रामलला के दर्शन को लेकर नया समय सारिणी जारी किया गया है। अब से इसी टाइमिंग के हिसाब श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे।

Ayodhya Ramlala Darshan: अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन को लेकर टाइमिंग में बदलाव किया गया है। यह बदलाव आज से यानी एक अक्टूबर से हुआ है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने श्रीराम लला के दर्शन-आरती की नई समय सारिणी जारी की है। अब सुबह साढ़े चार से 4.40 मंगला आरती, 4.40 से 6.30 पट बंद, अभिषेक श्रृंगार आदि किया जाएगा। इसके बाद 6.30 बजे श्रृंगार आरती होगी।

ramlala

फाइल फोटो।

कब से कब तक होगी आरती?

श्री राम लला तीर्थ क्षेत्र ने बताया कि आरती के बाद सुबह सात बजे डी-वन से प्रवेश प्रारंभ, सात से नौ तक दर्शन, नौ बजे पांच मिनट को बालभोग के लिए पट बंद होगा। इसके बाद फिर 11.45 तक लगातार दर्शन होगा।

End of Feed