लखनऊ

Jhansi News: पार्टी में शामिल होने गए दंपति, खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर; पहले पी शराब, फिर की 15 लाख की चोरी

Jhansi News: झांसी के एक पॉश इलाके में तमंचाधारी पांच बदमाश घर में जा घुस गए। बदमाशों ने घर के अंदर पहले शराब पी। इसके बाद अलमारियों का ताला तोड़कर 15 लाख के सोने-चांदी के जेवरात समेत 1.85 लाख रुपये नकद उडा ले कर फरार हो गए-

Image

झांसी में कारोबारी के घर 15 लाख की चोरी

Photo : Times Now Digital

Jhansi News: झांसी के सीपरी बाजार की पॉश कालोनी ब्रह्मनगर में एक कारोबारी के घर खिड़की तोड़कर तमंचाधारी पांच बदमाश घर में जा घुस गए। बदमाशों ने घर के अंदर पहले शराब पी। इसके बाद अलमारियों का ताला तोड़कर 15 लाख के सोने-चांदी के जेवरात समेत 1.85 लाख रुपये नकद उडा ले गए। सुबह कारोबारी जब नीचे आया तो उसे वारदात का पता चला। सूचना पर पुलिस जा पहुंची। पुलिस ने मोहल्ले में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें पांचों बदमाश आते-जाते दिखाई पड़ रहे हैं। बदमाशों ने तमंचा भी ले रखा था। पुलिस ने आस पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

दीवार फांदकर 5 बदमाशों ने की चोरी

ब्रह्मनगर कॉलोनी निवासी रजनीश यादव कई कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। उनका कहना है वह अपनी पत्नी अलका के साथ पड़ोस में आयोजित पारिवारिक समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब बारह बजे लौटने के बाद सीधे वह लोग ऊपरी मंजिल के कमरे में जाकर सो गए। सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल करने पर मालूम चला कि रात करीब दो बजे के बाद पांच बदमाश दीवार फांदकर पहले घर में घुसे।

ताला तोड़कर 15 लाख रुपये के जेवरात चोरी

यहां आकर खिड़की को तोड़कर उसके रास्ते कमरे के घुस आए। बदमाशों ने ऊपरी मंजिल में उनका दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद पांचों बदमाश नीचे कमरों में घूमते रहे। अंदर बदमाशों ने शराब भी पी। इसके बाद आलमारी का ताला तोड़कर 15 लाख रुपये के जेवरात समेत 1.85 हजार रुपये नकद उठा ले गए। रजनीश के मुताबिक वारदात के समय उन लोगों की नींद नहीं टूटी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है

सुबह कमरे का दरवाजा बंद होने पर दूसरे रास्ते के सहारे वह बाहर निकले। नीचे आने पर अलमारी का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सीपरी बाजार थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी के मुताबिक तहरीर मिली है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article