लखनऊ

UP Me Mausam Ka Hal: मॉनसून ने बोला टाटा बाय-बाय, दिन में गर्मी रात में सताएगी सर्दी; जानें आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

UP Me Mausam Ka Hal: उत्तर प्रदेश को बाय-बाय बोलकर मॉनसून वापस जा रहा है। आईएमडी के मुताबिक, 4 से 6 अक्टूबर के मध्य पश्चिमी यूपी से मौसम की विदाई हो जाएगी। 2023 में मॉनसूनी सीजन में प्रदेश में कुल 746.2 मिमी. बारिश हुई थी, लेकिन इस बार राज्य में मॉनसून सामान्य रहा।

Image

UP Me Mausam Ka Hal: मॉनसून ने बोला टाटा बाय-बाय, दिन में गर्मी रात में सताएगी सर्दी; जानें आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

UP Me Mausam Ka Hal: यूपी में इस साल अच्छी बारिश कर मॉनसून अलविदा कह रहा है। फिलहाल, एक दो दिन और छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन अब भारी बारिश के आसार लगभग खत्म हो गए हैं। आसमान से बादलों के गायब होते ही सूरज ने धरती का तापमान बढ़ा दिया है। गुरुवार की सुबह से तेज धूप के कारण उमस से हाल-बेहाल है। लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। अमूमन शारदीय नवरात्र से पहले ठंडक का अहसास होने लगता था, लेकिन इस बार मॉनसून के ज्यादा दिनों तक रहने के चलते देर तक बारिश और गर्मी का दौर जारी है। आईएमडी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 3 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। हालांकि, इस दौरान हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। फिलहाल, अक्टूबर माह में भीषण बारिश की गुंजाइश न के बराबर है। प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया, लखनऊ, बस्ती में कल हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

नदियों का जलस्तर कम हुआ

प्रदेश में मॉनसून फीका हो चुका है, लेकिन अभी भी कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का आशंका बनी हुई है। जिन जिलों में बाढ़ का असर था, वहां भी नदियों का जलस्तर तेजी से घट रहा है। उसका बड़ा कारण है कि हिमाचल और उत्तराखंड से मॉनसून की विदाई। पहाड़ों में बारिश का दौर थमने से मैदानी इलाकों में बह रहीं नदियों में पानी का लेवल कम हुआ है, जिससे बाढ़ का खतरा तेजी से कम हो रहा है।

अगर, बारिश की बात करें तो पिछले 24 घंटे के अंदर, प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई है। 4 अक्टूबर को यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी दर्ज नहीं की गई। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को प्रदेश सबसे गर्म शहर प्रयागराज रहा। आज कानपुर, फतेहपुर, लखनऊ, प्रयागराग वाराणसी, आगरा, गोरखपुर, झांसी, मेरठ और बांदा समेत सभी जिलों में आसमान में सूरज नजर आ रहा है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article