Ayodhya: रामभक्तों के लिए खुशखबरी, अब श्रीरामजन्मभूमि पथ पर चलकर होंगे रामलला के दर्शन

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 30, 2023, 10:24 AM IST

Ayodhya Ram Janmabhoomi Path: अयोध्या में रामलला के का दर्शन करने वाले भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। श्रीरामजन्मभूमि पथ आज (रविवार) से खुल रहा है। अब नए मार्ग से भक्त रामलाला का दर्शन करने के लिए परिसर में प्रवेश कर पाएंगे। इस पथ पर ट्रस्ट की ओर से कई निशुल्क सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

Ayodhya News: अयोध्या के राम मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रविवार से भक्तों के लिए श्रीरामजन्मभूमि पथ खुल रहा है। राम मंदिर परिसर में प्रवेश कर रामलला का दर्शन करने के लिए अब श्रद्धालु नए मार्ग से जाएंगे। निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए पुराने मार्ग को बंद कर दिया गया है। अब रंग महल बैरियर से होकर जाने वाले पुराने मार्ग की बजाय भक्त श्रीरामजन्मभूमि पथ से दर्शन के लिए पहुंचेंगे।

Ram Mandir

भक्तों के लिए खुल रहा है श्रीरामजन्मभूमि पथ (तस्वीर- Twitter)

कैसा है श्रीरामजन्मभूमि पथ?

30 जुलाई, 2023 (रविवार) की दोपहर तक रामलला के दर्शन के लिए नया मार्ग खुल जाएगा। अब भक्त इसी मार्ग से होकर प्रभु श्रीराम का दर्शन करने पहुंचेंगे। 566 मीटर लंबे श्रीरामजन्मभूमि पथ की लागत में 39 करोड़ रुपये लगे हैं। जिसे तकरीबन डेढ़ साल में तैयार किया गया है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इसकी जानकारी साझा की है। बता दें, इस मार्ग की चौड़ाई करीब 100 फीट बताई जा रही है।

End of Feed