UP News: आंगनबाड़ी बहनों को मिलेगा स्मार्टफोन, बढ़ेगा मानदेय बोले यूपी सीएम योगी

सीएम योगी ने लखनऊ से राज्यस्तरीय महाअभियान की शुरुआत की। सभी 75 जनपदों में 20,324 स्वास्थ्य शिविरों की शुरुआत हुई, महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के धार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ (17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025) और आठवें राष्ट्रीय पोषण माह (17 सितंबर से 16 अक्टूबर, 2025) का शुभारंभ किया। यह अबतक के देश के सबसे बड़े स्वास्थ्य अभियानों में से एक है। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर, केजीएमयू में प्रदेशस्तरीय कार्यक्रमों की शुरुआत की। सीएम योगी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन वितरण के साथ ही उनके मानदेय में वृद्धि की जाएगी। इस अभियान के तहत यूपी में 75 जनपदों में व्यापक स्वास्थ्य शिविरों की शुरुआत भी हुई, जिसमें महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

up news

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो:X)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान की शुरुआत करते हुए देशवासियों को संबोधित किया और कहा कि माताओं-बहनों और बेटियों का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। सभी सुविधाएं निशुल्क हैं, इसलिए स्वास्थ्य शिविरों में जांच जरूर कराएं। उन्होंने देश को विकसित बनाने के चार स्तंभ—नारी, युवा शक्ति, किसान और गरीब—को रेखांकित किया, जिसमें नारी शक्ति को राष्ट्र प्रगति का मुख्य आधार बताया। विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर पीएम ने इस अभियान को स्वस्थ नारी और सशक्त परिवार की नींव के रूप में पेश किया, जो उनके विजन विकसित भारत का हिस्सा है।

End of Feed