Kaushambi Accident: कौशांबी में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित कार पेड़ के टकराई, 2 लोगों की मौत और एक घायल

Kaushambi Accident: यूपी के कौशांबी में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।

Kaushambi Accident: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस घटना में 2 लोगों की मौत और एक अन्य के घायल होने की खबर सामने आई है। सड़क दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Accident News

कौशांबी में अनियंत्रित कार पेड़ के टकराई

कौशांबी में सड़क दुर्घटना

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र की है। यहां एक अनियंत्रित कार के पेड़ से टकराने से उसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कोखराज के थाना प्रभारी सी. बी. मौर्य ने बताया कि देहदानी रमाशंकर केसरवानी नगर का निवासी धीरज कुशवाहा (31) अपने दो साथियों मनीष (26) और संजय (25) के साथ शनिवार को अपनी ऑल्टो कार से वाराणसी गए थे। उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात लगभग तीन बजे वाराणसी से घर वापस लौटते समय कोखराज थाना के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस घटना में कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए।

End of Feed