Shamli News: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना थाना इलाके से एक खबर सामने आई है, जहां जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद गरमा गया। जिसके बाद देखते ही देखते गोलीबारी चालू हो गई। मामला मंडावर गांव का है। एक ही समुदाय के दो समूहों के बीच जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी हुई जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
मामले में घायल अस्पताल में भर्ती
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) श्याम सिंह ने बताया, "घायलों की पहचान उमरदीन, सद्दाम, इरफान और इमरान के रूप में हुई है, जिन्हें गोली लगने के बाद तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।" सीओ ने बताया कि शनिवार शाम को सद्दाम और इंतजार नामक व्यक्ति के बीच झगड़ा शुरू हुआ, जो हिंसा में तब्दील हो गया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मामले में घायल लोगों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
