लखनऊ

अमेठी में पानी के विवाद में बहा खून, शराब पीकर भिड़े दो पक्षों के लोग; एक की मौत

Amethi News: यूपी के अमेठी में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है-

Image

शराब पीकर भिड़े दो पक्षों के बीच एक की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां जायस क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जायस थाना क्षेत्र के पूरे गंगाराम गांव में रविवार रात दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस मामले में 25 साल के संतोष की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मामले में एक की मौत

मृतक के पिता राम देव ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि राजकरन, उसकी पत्नी अनामिका और बेटे प्रिंस ने उसके बेटे संतोष पर रविवार रात उस समय हमला कर दिया जब वह दुकान से सामान लेने जा रहा था। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल संतोष को इलाज के लिए पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस के मुताबिक, प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों के लोगों ने शराब के नशे में झगड़ा किया था जिसके बाद मारपीट हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि कुछ माह पहले दोनों पक्षों के बीच नल से पानी भरने को लेकर भी विवाद हुआ था।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article