Aligarh Road Accident: अलीगढ़ में तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार चार युवकों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीओं की मदद से चारों को अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया। पुलिस ने चारों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अलीगढ़ में दर्दनाक हादसा
ये भी पढ़ें - नोएडा में रिटायर्ड मेजर जनरल हुए डिजिटल अरेस्ट,दो करोड़ रुपये की ठगी; तीन लोग गिरफ्तार
मेला देखने आए थे चारों दोस्त
जानकारी के अनुसार चारों युवक बुलंदशहर के थाना डिबाई में दौलतपुर खुर्द गांव के रहने वाले थे। सभी एक साथ मेला देखने गए थे। जिसके बाद वे रात में करीब ढाई बजे बुलंदशहर से अलीगढ़ की ओर निकल पड़े थे। वे तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई और बेकाबू होकर पलटते हुए सड़क पर जा गिरी। जिससे चारों गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। पुलिस ने उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान
इस हादसे में मरने वाले युवकों की पहचान 19 वर्षीय विकास, 18 वर्षीय यश, 22 वर्षीय रवि और 24 वर्षी सुनील के रूप में हुई है। चारों पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। परिवार जन लोग भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद उन्हें शव सुपुर्द कर दिया जाएगा।
