लखनऊ

बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक और कैंटर की टक्कर; तीन लोगों की मौत

यूपी के बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। कैंटर और ट्रक की टक्कर के बाद हादसा हुआ। दुर्घटना में गजियाबाद के रहने वाले तीन युवक आकिल, नन्हे और राजा की दर्दनाक मौत हो गई।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : Times Now Digital

उत्तर प्रदेश के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। बागपत जिले में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक और कैंटर की टक्कर हुई है, जिसमें सड़क पर खड़े तीन लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

जानकारी के अनुसार, हादसा बागपत के थाना चांदीनगर क्षेत्र के लहचौड़ा गांव के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस पर हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, मृतक के परिजनों ने ट्रक चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

परिजनों ने ट्रक चालक पर लगाए आरोप

मृतक के परिजनों का कहना है कि तेज रफ्तार ट्रक चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। मृतक गाजियाबाद जनपद के रहने वाले बताए गए हैं। मृतको में नन्हे, राजा और अकील शामिल हैं । फिलहाल पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है और परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article