यूपी में बड़ी कार्रवाई; अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, भारत-नेपाल बॉर्डर से सटे जिलों में अभियान जारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध धार्मिक स्थलों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन ने कई मदरसों, मस्जिदों, मजारों और ईदगाहों को चिह्नित कर कार्रवाई की है। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि किसी भी धर्म के नाम पर भूमि पर अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश सरकार ने नेपाल सीमा से सटे जिलों में सरकारी व निजी भूमि पर अवैध धार्मिक स्थलों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू करते हुए पिछले कुछ दिनों में सैकड़ों मदरसों, मस्जिदों, मजारों और ईदगाह को चिह्नित कर उन्हें सील करने और ढहाने की कार्रवाई की है। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अवैध कब्जों और बिना मान्यता के संचालित किए जा रहे धार्मिक संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई रविवार को भी जारी रही।

Action against illegal religious places in UP

यूपी में अवैध धार्मिक स्थलों पर अभियान जारी

बयान के अनुसार, प्रदेश के पीलीभीत, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, सिद्धार्थनगर और महराजगंज जिलों में प्रशासन द्वारा अवैध धार्मिक स्थलों को चिह्नित कर उन पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी का साफ निर्देश है कि किसी भी धर्म के नाम पर भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों की अनदेखी करने वालों पर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। बयान के मुताबिक, श्रावस्ती में 10 व 11 मई को सार्वजनिक और निजी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित 104 मदरसों, एक मस्जिद, पांच मजारों और दो ईदगाहों को चिह्नित किया गया।

End of Feed