लखनऊ के मदेयगंज थाना क्षेत्र में एक गंभीर अपराध का मामला सामने आया, जहां दुष्कर्म के आरोपी कमल किशोर उर्फ भदर की पुलिस से मुठभेड़ हई। यह घटना 27 मई की रात लगभग 2:00 बजे हुई, जब आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी मिलते ही मदेयगंज पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पीड़िता को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी के खिलाफ उसी रात मुकदमा दर्ज किया।
लखनऊ में पुलिस एनकाउंटर
ऐसे में, एसीपी महानगर नेहा त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजेश सिंहकी टीम आरोपी की तलाश में जुट गई। जानकारी के मुताबिक, बंधा रोड रघुवंशी ढाल पर करीब 3:00 बजे पुलिस चेकिंग के दौरान जब आरोपी बाइक पर सवार होकर आया तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग करने लगा।
पुलिस की जवाबी कारवाई
जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे काबू में किया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। कमल किशोर उर्फ भदर मूल रूप से सिधौली, जिला सीतापुर का निवासी है, लेकिन वह लखनऊ के मदेयगंज बंधा रोड स्थित झोपड़पट्टी में रह रहा था। घायल हालत में आरोपी को पुलिस ने इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया। पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से पीड़िता को समय पर सहायता मिली और आरोपी को पकड़ लिया गया।
