लखनऊ

जिंदा गलियों में घूमती रही प्रेमिका, बेवफाई से गुस्साए लड़के ने हरिद्वार में किया पिंडदान

इटावा में प्रेमिका के जीने-मरने की कसमें खाने वाले एक युवक ने अपनी प्रेमिका का हरिद्वार में पिंडदान कर दिया। इस दौरान घर से गायब रहने पर परिवार के लोगों ने चौराहा जाम कर प्रदर्शन किया और युवती समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। युवक की घर वापसी के बाद पूरा मामला सामने आया।

Image

बेवफाई से गुस्साए लड़के ने हरिद्वार में किया पिंडदान

Etawah: इटावा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने हरिद्वार में अपनी प्रेमिका का पिंडदान किया। इसमें चौका देने वाली बात ये है कि युवक की प्रेमिका अभी जीवित है। ऐसे में उसका पिंडदान करना एक बड़ी बात है। जन्मों-जनमांतर तक जिस युवती के साथ रहने की युवक ने कसमें खाई थी, अचानक किस वजह से उसके जीत जी पिंडदान कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रेमिकी का पिंडदान करने के लिए युवक बिना बताए घर से चला गया था। दो दिन तक घर न आने पर युवक के परिजनों ने लुहनना चौराहा जाम करके प्रदर्शन किया। आइए अब आपको बताएं कि युवक ने जीवित प्रेमिका का पिंडदान क्यों किया -

इटावा के युवक ने हरिद्वार में किया प्रेमिका का पिंडदान

यूपी के इटावा में प्यार में धोखा खाए एक युवक ने हरिद्वार में प्रेमिका का पिंडदान किया। बताया जा रहा है कि जिस प्रेमिका से साथ युवक ने जीवनभर रहने की कसमें खाई थी, उस उसने किसी और युवक की बाहों में देख लिया। इसके बाद ही युवक ने ये बड़ा कदम उठाया। प्यार में पड़े इस आशिक ने अपनी प्रेमिका की बेवफाई देखेत हुए और उसे अपनी जिंदगी से निकालने के लिए हरिद्वार में उसका पिंडदान किया। इस बीच युवक के परिवार के लोगों ने इटावा में जमकर प्रदर्शन किया।

युवक के परिवार ने किया प्रदर्शन

प्रेमिका का पिंडदान करने वाला युवक के दो दिन तक घर से लापता होने के कारण परिवार ने शहर के लुहनना चौराहा जाम करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार की शिकायत के आधार पर युवती समेत पांच नामजदों के खिलाफा मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद सुबह युवक पिंडदान की प्रक्रिया पूरी कर अपने घर वापस लौट आया। युवक को देख परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हत्या और अपहरण की आशंका के साथ जी रहे परिवार की युवक को देखने के बाद सांस में सांस आई।

सीओ सिटी ने लापता युवक के घर लौटने के बाद बुधवार को जानकारी देते हुए बताया है कि युवक के परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने कल देर शाम जाम लगाकर हंगामा किया और जाम लगाया था इसके बाद उन सभी को समझा लिया गया और पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पांच लोगों पर अपहरण की धाराओं में मुदकमा पंजीकृत कर 4 टीमें बनाई गई थी। पुलिस इस मामले की लगातार गहन जांच प्रक्रिया में जुटी हुई थी। आज सुबह दिन बुधवार को सुबह करीब 7:00 बजे युवक के घर से फोन आता है कि युवक अपने घर वापस पहुंच गया है। उसके बाद पुलिस ने युवक से पूछताछ कर युवती और उसके परिवार के ऊपर दर्ज हुए मुकदमे को खत्म करने की प्रक्रिया की जायेगी।

पुलिस स्टेशन में युवक ने आपबीती सुनाई

इसके बाद युवक ने पुलिस स्टेशन जाकर पुलिस अधिकारियों को अपने प्यार की आपबीती सुनाई। तब अपहरण, हत्या की आशंका जैसे कई सवालों का जवाब मिला और इसकी हकीकत सामने आई। बता दें कि 21 वर्षीय यह युवक बीएससी फाइनल ईयर का छात्र है और इसका नाम अतुल वर्मा है। युवक ने इस पूरी घटना की सच्चाई कैमरे पर बयां की। इटावा के सिविल लाइन इलाके के काँधनी गांव से सोमवार को लापता हुआ युवक 48 घंटे बाद स्वयं वापस घर लौट आया जिससे सिविल लाइन थाना पुलिस ने राहत की सांस ली।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article