नए साल पर लखनऊ में सनसनीखेज वारदात, युवक ने होटल में खेला खूनी खेल, कर दी अपने ही परिवार के 5 लोगों की हत्या

Lucknow Crime News: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक युवक ने परिवार के पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है। थाना नाका क्षेत्र में स्थित एक होटल में एक युवक ने परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Crime News

एक परिवार के पांच लोगों की हत्या

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि लखनऊ के थाना नाका क्षेत्र में स्थित होटल से पांच लोगों की हत्या की खबर मिलते ही सीनियर अधिकारियों सहित स्थानीय पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेते हुए पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही फील्ड यूनिट को साक्ष्य एकत्रित करने के लिए बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि 5 लोगों में 4 बच्चियां और उनकी मां शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग 30 तारीख को लखनऊ आए थे। उनके साथ भाई और पिता भी उनके साथ आए थे। पुलिस अधिकारी ने मृतकों की पहचान आलिया (9 वर्ष), अल्शिया (19 वर्ष), अक्सा (16 वर्ष) रहमीन (18 वर्ष) और अस्मा के रूप में की है। बता दें कि अस्मा आरोपी की मां और अन्य उसकी बहन थी।

End of Feed