Kannauj: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, DCM से टकराई सवारी से लदी बस; 1 की मौत, 35 घायल

रविवार की सुबह आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सवारी से भरी हुई बस अनियंत्रित होकर एक डीसीएम ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है और करीब तीन दर्जन लोग घायल हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस की रफ्तार अधिक होने के कारण यह हादसा हुआ।

Kannauj Accident: रविवार की सुबह आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां सवारी से भरी हुई बस अनियंत्रित होकर एक डीसीएम ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है और करीब 35 लोग घायल हैं।

accident kannauj bus accident

दिल्ली से बलिया जा रही थी बस

हादसा तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के 187 किलोमीटर कट पर हुआ। जहां दिल्ली से बलिया जा रही यात्रियों से भरी बस आलू लदे डीसीएम ट्रक से टकरा गई। इसके बाद पीछे से आ रही एक कार भी बस से टकरा गई।

End of Feed