लखनऊ

UP Weather: यूपी में विदाई की दहलीज पर मानसून, थमने लगी बारिश की रफ्तार; आज 29 जिलों में IMD का येलो अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-September-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में आज पूर्वी हिस्से में कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। आज यूपी में 29 जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

Image

यूपी में आज का मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-September-2025: उत्तर प्रदेश में मानसून विदाई की दहलीज पर है। बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आ रही हैं। फिलहाल पश्चिमी यूपी में मौसम साफ बना हुआ है। हालांकि पूर्वी हिस्से में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल रही है। आज भी मौसम विभाग ने 29 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। बारिश की कमी से तापमान बढ़ने के आसार हैं। जिसके कारण लोगों को गर्मी और उमस परेशान कर सकती है।

25 सितंबर के बाद फिर बदलेगा यूपी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में फिलहाल कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है। लेकिन 25 सितंबर के बाद बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम बनने वाला है। जिसके प्रभाव से पश्चिमी भाग के कुछ हिस्सों में और पूर्वी हिस्से के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। फिलहाल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ बना हुआ है। जिसके चलते तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। पिछले दो दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। रविवार को भी आंशिक बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं।

उरई रहा सबसे गर्म शहर

यूपी में शनिवार को सबसे गर्म शहर उरई रहा, जिसका अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कानपुर में 36.4 और आगरा में 35.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। यूपी में आने वाले 4-5 दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है। लेकिन पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। 26 सितंबर से मौसम में बदलाव हो सकता है। इस दिन प्रदेश के दोनों हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया गया है। जिसके कारण गर्मी से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

यूपी में अब तक 3 फीसदी कम हुई बारिश

आईएमडी के अनुसार उत्तर प्रदेश में 1 जून से 20 सितंबर तक सामान्य से 3 फीसदी कम बारिश हुई है। इस दौरान यूपी में 695 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई, जबकि औसतन यहां 715.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। इस अवधि में सबसे अधिक बारिश एटा में हुई, जहां 78 फीसदी अधिक 880.5 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा संभल, हमीरपुर, बिजनौर और फिरोजाबाद में भी सामान्य से अधिक बारिश हुई। सबसे कम बारिश वाले जिलों में देवरिया, कुशीनगर, पीलीभीत, गौतमबुद्धनगर और संतकबीरनगर हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article