VIDEO: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के काफिले में हादसा, चार गाड़ियां टकराईं, कई लोग घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2023, 05:13 PM IST

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के काफिले में हादसा हुआ। कई गाड़ियां आपस में टकराई। कई लोग घायल हो गए हैं।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के काफिले में बड़ा हादसा हुआ। यह हादसा यूपी के हरदोई में हुआ। उनके काफिले की चार गाड़ियां आपस में टकरा गईं। गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ। कई लोग घायल हो गए। लेकिन अखिलेश यादव बाल-बाल बच गए। वे हरपालपुर के बैठापुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी खेमीपुर गांव के पास हादसा हुआ।

accident in Akhilesh Yadav convoy

अखिलेश यादव के काफिले में हादसा

End of Feed