UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में मौसम ने फिर से करवट बदली है। सर्द हवाओं के चलते ठंड का एहसास बढ़ गया है। शनिवार को दिन और रात का तापमान सामान्य के मुकाबले नीचे रहा। इस दौरान सबसे ठंडा शहर अयोध्या रहा। जहां का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यूपी में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क चल रहा है। साथ ही दो दिन से तेज हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज इन हवाओं का सिलसिला थम जएगा। वहीं पछुआ हवाएं अपनी सामान्य गति से फिर चलने लगेंगी।
आज यूपी का मौसम
आने वाले दिनों में शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 3 से 4 दिन मौसम शुष्क रहने वाला है। इस दौरान सुबह-शाम के समय हल्के से मध्यम कोहरा रह सकता है। जिसके बाद 14 से 15 फरवरी के बीच मौसम में बदलाव होने की संभावना है। फिलहाल अगले 5 दिनों तक यूपी में मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
शनिवार को भी चली तेज हवाएं
यूपी में शनिवार को हल्की धुंध रही। जिसके बाद धूप निकल आई। इस दौरान 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चली। जिसके कारण ठंड का असर धूप के बावजूद बना रहा। इन सर्द हवाओं के चलते ही सर्दी की वापसी हुई है। साथ ही रात का तापमान भी सामान्य से डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से हिमालय क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। जिसकी वजह से हिमालय की ओर से चल रही सर्द हवाओं की रफ्तार कम होगी। जिससे मौसम भी शुष्क रहेगा। आज से यूपी में दिन और रात के तापमान में इजाफा होने के आसार हैं। इस दौरान करीब 3 डिग्री तापमान की बढ़ोत्तरी हो सकती है।
