लखनऊ

UP Weather Today: यूपी में कोल्ड डे की स्थिति बरकरार, आज भी कई जिलों में अलर्ट जारी, पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

आज का मौसम यूपी, 8 January 2025 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में 61 जिलों में आज कोल्ड डे का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। कल भी यूपी में घने कोहरे और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। 11 जनवरी को प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रहीहै।

Image

आज यूपी का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega (आज का मौसम कैसा रहेगा): उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड, शीतलहर और घने कोहरे का ट्रिपल अटैक जारी है। यूपी में पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति भी देखने को मिल रही है। मंगलवार को यूपी में सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहगढ़ में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश भी हुई है। वहीं पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में कहीं-कहीं दिन में ठंड से अत्यधिक ठंड की स्थिति भी बरकरार रही। फिलहाल यूपी के लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। 10 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। जिसके प्रभाव से 11-12 जनवरी को यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

आज यूपी में साफ रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय कई जिलों में घने से अत्यंत घना कोहरा छाए रहने के भी आसार हैं। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा यूपी के 61 जिलों में आज शीत दिवस की चेतावनी भी जारी की गई है। गुरुवार 9 जनवरी को भी प्रदेश में कोल्ड डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में सुबह के समय कुछ स्थानों पर घने से अत्यंत घना कोहरा छाया रह सकता है।

इन जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के 16 जिलों में कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कानपुर नगर, कानपुर देहात, श्रावस्ती, बहारइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, रायबरेली, शामली, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, मेरठ, बिजनौर और अमरोहा शामिल हैं। वहीं प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, संत कबीर नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत रविदासनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदरशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, मैनपुरी, औरेया, शाहजहांपुर, संभल और बंदायू में शीत दिवस का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस दिन बारिश होने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 10 जनवरी को पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में कुछ जगहों पर घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 11 जनवरी को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी यूपी में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस अवधि में दोनों हिस्सों में सुबह और देर रात को छिछला से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। 12 जनवरी को भी पूर्वी और पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश या बूंदबांदी के आसार हैं। आईएमडी के अनुसार यूपी में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की क्रमिक गिरावट आ सकती है। जिसके बाद 2 से 4 डिग्री का इजाफा होने की संभावना है।

नोएडा में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड

नोएडा में मंगलवार को सर्द हवाओं के चलते जोरदार ठंड का एहसास हुआ। दोपहर में सूर्यदेव ने भी दर्शन नहीं दिए। जिसके कारण ज्यादा सर्दी महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को नोएडा का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री दर्ज किया गया। जिले में 2 दिन लगातार कोल्ड डे और घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 11 जनवरी को शहर में बारिश के भी आसार हैं। साथ ही तापमान में भी गिरावट हो सकती है। वहीं गाजियाबाद में भी साल की शुरूआत से ही तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार को शहर में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार गाजियाबाद में मंगलवार को इस सीजन का सबसे ठंड दिन रहा। आने वाले दिनों में भी जिले में ठंड में और इजाफा हो सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article