लखनऊ

UP Weather: यूपी में कल दस्तक देगी बारिश, पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड, इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

आज का मौसम यूपी, 7 December 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में रविवार को बारिश होने की संभावना है। जिससे ठंड में बढ़ोत्तरी हो सकती है। आज यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। साथ ही कई जिलों में कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है।

Image

यूपी में ठंड

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। यूपी में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री तक पहुंच गया है, जोकि अयोध्या में दर्ज किया गया है। रविवार को प्रदेश में सर्दियों की पहली बारिश भी दस्तक देने वाली है। जिससे तापमान में और गिरावट आने के साथ ही ठंड में इजाफा भी हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 8 दिसंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी क्षेत्रों को प्रभावित करने की संभावना है। जिसकी वजह से कई जिलों में हल्की-फुल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

आज कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि सुबह के समय कई जिलों में कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। इस दौरान देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। ग्रामीण इलाकों में कोहरे का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।

कल इन जिलों में छाएगा कोहरा

यूपी में रविवार को कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। साथ ही कई जिलों में घने कोहरे का भी येलो अलर्ट है। 8 दिसंबर को यूपी के बलिया, गोरखपुर, देवरिया, एसके नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, शामली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, संभल और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है।

9 दिसंबर को भी बारिश के आसार

आईएमडी की ओर से 9 दिसंबर को भी हल्की-फुल्की बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही कोहरे की चेतावनी भी जारी की गई है। जिसके बाद 10 से 12 दिसंबर के दौरान मौसम शुष्क रह सकता है। साथ ही तड़के सुबह और देर रात को कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा भी छाया रह सकता है। हालांकि इसको लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है।

कहां कितना रहा तापमान

मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार अयोध्या का न्यूनतम तापमान सबसे कम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा मुजफ्फरनगर का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री, मेरठ का 9.4 डिग्री, बरेली का 8.5 डिग्री, गोरखपुर का 9.1 डिग्री, चुर्क का 9.2 डिग्री, लखनऊ का 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं उरई में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। यहां का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा लखनऊ का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री, अयोध्या का 29.5 डिग्री, अलीगढ़ का 26.2 डिग्री, मेरठ का 25 डिग्री, मुजफ्फरनगर का 24.1 डिग्री और फतेहपुर का 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article