दिल्ली

Weather Today: रजाई और कंबल रखें तैयार, बारिश से होगी Delhi-NCR में कड़ाके की ठंड की शुरुआत; जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में जल्द कड़ाके की ठंड की शुरुआत होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन से चार दिनों के बीच दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इससे तापमान में 2 डिग्री तक की कमी आ सकती है।

Image

दिल्ली का मौसम

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। कई स्थानों पर शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम से दौरान ठिठुरन महसूस हो रही है। दोपहर के समय तेज धूप खिली रहने से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। दिसंबर शुरू हुए एक सप्ताह हो गया है लेकिन अभी तक दिल्ली में कड़ाके की ठंड की शुरुआत नहीं हुई है। आमतौर पर सर्दियों में दिसंबर के दौरान भीषण ठंड देखने को मिलती थी, लेकिन इस साल दिसंबर में ठंड खोई हुई दिख रही है।

मौसम विभाग की मानें तो इस साल अक्टूबर और नवंबर का महीना सामान्य से अधिक गर्म रहा। मानसून के बाद से राजधानी में एक बार भी बारिश नहीं हुई है। हालांकि इस दौरान बारिश की संभावना कम ही होती है, लेकिन बारिश दिल्ली में ठंड बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है। दिल्ली में जहां दिसंबर के दौरान लोग गर्म कपड़ों की लेयर्स पहने नजर आते थे वहां इस साल लोग केवल सिंगल लेयर के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। अब सवाल ये है कि दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड की शुरुआत कब होगी।

दिल्ली में कब होगी कड़ाके की ठंड की शुरुआत

दिसंबर की शुरुआत से ही दिल्ली में ठंड का असर देखने को कम ही मिल रहा है। दिल्ली के लोगों को कड़ाके की ठंड का कुछ और दिन इंतजार करना होगा। मौसम विभाग की मानें तो राजधानी में 15 दिसंबर के बाद कंपकंपा देने वाली भीषण ठंड की शुरुआत होगी। दिल्ली के मौसम में आए बदलाव के अनुसार, माना जा रहा है कि जल्द ही दिल्ली के लोगों का इंतजार खत्म होगा।

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिन-प्रतिदिन दिल्ली में सर्दी बढ़ रही है। सुबह-शाम के दौरान हल्की ठिठुरन महसूस की जा रही है, दिन के दौरान धूप खिली होने से ठंड का अहसास कम हो रहा है, लेकिन शाम होते ही तापमान गिरने लगाता है और रात के दौरान फिर ठिठुरन महसूस होने लगती है। तापमान की बात करें तो आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। सुबह के समय कई इलाकों में धुंध की हल्की परत देखने को मिलेगी। वहीं गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 11-12 और 26 डिग्री रह सकता है। फरीदाबाद और गुरुग्राम की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है। दोनों शहरों में सुबह के दौरान कोहरा छाया रहेगा।

आने वाले दिनों में मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आने वाले तीन से चार दिनों में मौसम में भारी बदलाव होने की संभावना है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में 8 दिसंबर को हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। बारिश होने से यहां तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की होगी और ठंड का असर भी बढ़ेगा। दिल्ली में 7 दिसंबर से 12 दिसंबर तक कोहरा छाया रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article