लखनऊ

UP Aaj Ka Mausam: यूपी में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश की दस्तक, दिन में भी लोगों को सता रही सर्दी, जानें कब मिलेगी राहत

आज का मौसम यूपी, 5 January 2025 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमोत्तर यूपी में अगले दो दिन कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। तापमान में बढ़ोत्तरी के चलते आज कोल्ड डे की स्थिति से राहत मिलने के भी आसार हैं। बारिश के बाद 7 जनवरी को फिर से कोहरा बढ़ने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

Image

यूपी का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड पड़ रही है। साथ ही शीतलहर का कहर भी जारी है। इन दिनों लोगों को दोपहर में भी सर्दी से ज्यादा राहत नहीं मिल रही है। दिन के तापमान में गिरावट के कारण पिछले कई दिनों से प्रदेश में शीत दिवस की स्थिति देखने को मिल ही है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी कोल्ड की स्थितियां यूपी में जारी रही। हालांकि आगामी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी इलाकों से आ रही सर्द उत्तरी-पश्चिमी हवाएं कमजोर पड़ गई हैं और पुरवा में बदल गई हैं। जिस कारण अब तापमान में इजाफा होना भी शुरू हो गया है। आज यूपी में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। बारिश के बाद ठंड में और बढ़ोत्तरी हो सकती है।

आज कोल्ड डे की स्थिति से राहत के आसार

उत्तर प्रदेश में शनिवार को घने कोहरे के कारण कई जगहों पर जीरो विजिबिलिटी हो गई। आज सुबह भी प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को यूपी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। आज कोल्ड डे की स्थिति से भी राहत मिल सकती है। 6 जनवरी को भी उत्तर-पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के साथ ही हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान दोनों हिस्सों में छिछला से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

बारिश के बाद फिर गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार 7 जनवरी की सुबह से कोहरे में फिर से बढ़ोत्तरी हो सकती है। साथ ही तापमान में भी फिर से गिरावट आने की संभावना है। 7 और 8 जनवरी को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं घने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान फुरसतगंज में 6 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान झांसी में 23.8 डिग्री रहा। यूपी में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिसके बाद फिर से 2-3 डिग्री की गिरावट होने के आसार हैं। वहीं न्यूनतम तापमान में भी अगले 3 दिनों के दौरान 2 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी के बाद फिर 3-5 डिग्री की कमी आ सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article