LIVE
आज का मौसम, 5 January 2025 IMD Winter Weather Forecast: उत्तर भारत में भीषण ठंड-शीतलहर और कोहरे का कहर, इन राज्यों में आज बारिश भी ढाएगी सितम
आज का मौसम, 5 January 2025 IMD Winter Weather Forecast: उत्तर भारत में भीषण ठंड-शीतलहर और कोहरे का कहर, इन राज्यों में आज बारिश भी ढाएगी सितम
JAN 05, 2025 18:13 IST
मुंबई में कैसा रहा मौसम का हाल?
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रविवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज दिन में आसमान में बादल छाए रहे।
JAN 05, 2025 17:13 IST
कैसा रहा कोलकाता में मौसम का हाल?
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रविवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया कि सुबह के समय शहर में घना कोहरा छाया रहा। वहीं, सोमवार को भी मौसम का कमोबेश ऐसा ही हाल रहने वाला है।
JAN 05, 2025 15:53 IST
बिहार-झारखंड में कल का मौसम कैसा रहेगा?
बिहार झारखंड में ठंड का दौर जारी है। बीते कुछ दिनों से बिहार के कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहते हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। हालांकि, ठंड का प्रकोप जारी है। बिहार की राजधानी पटना समेत भागलपुर, दरभंगा और पूर्णिया में न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री तक पहुंच गई है। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को भी शीतलहर का असर दिखेगा। झारखंड में सोमवार को मौसम शुष्क रह सकता है।
JAN 05, 2025 15:00 IST
हरियाणा और पंजाब में ठंड का प्रकोप जारी
हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में रविवार को कई स्थानों पर कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा और नारनौल में न्यूनतम तापमान सबसे कम 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के करनाल में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 8.3 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 8.8 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 8.9 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 9.3 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JAN 05, 2025 14:24 IST
बिहार के इन जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट
पटना मौसम केंद्र द्वारा बिहार के बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, पटना, औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा, अरवल, जहानाबाद, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है
JAN 05, 2025 13:52 IST
बिहार में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने पूरे बिहार में कोहरे का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में ऑरेंज अलर्ट है।
JAN 05, 2025 12:41 IST
दिल्ली में कल बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने दिल्ली में कल बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश होने से दिल्ली में ठंड और बढ़ सकती है। न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। आने वाले दिनों में दिल्ली के लोगों ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है।
JAN 05, 2025 11:39 IST
JAN 05, 2025 09:55 IST
आज का मौसम LIVE: दिल्ली में आज रहेगा बादलों का ढेरा
दिल्ली में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही सुबह के समय दक्षिण-पूर्व से चार किमी प्रति घंटे से कम की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। आज सुबह कई इलाकों में कोहरा भी देखने को मिला। मौसम विभाग ने बताया कि शाम और रात के समय धुंध या हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिल्ली में रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 18 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
JAN 05, 2025 08:12 IST
JAN 05, 2025 08:11 IST
JAN 05, 2025 07:08 IST
JAN 05, 2025 05:53 IST
आज का मौसम LIVE: झारखंड में शीतलहर के कारण 8वीं तक स्कूल बंद
झारखंड कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। राज्य के कई हिस्सों में पारा छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। साथ ही प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप भी चल रहा है। जिसे देखते हुए झारखंड सरकार ने शनिवार को घोषणा की कि ‘किंडरगार्टन’ से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल सात से 13 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस दौरान नौवीं से 12वीं कक्षाओं तक के विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं सामान्य रूप से संचालित की जाएंगी।
JAN 05, 2025 05:53 IST
आज का मौसम LIVE: हिमाचल के इन जिलों में बर्फबारी-बारिश का अलर्ट
शिमला में जनवरी में 2006 के बाद से अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक, शिमला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले, शहर में साल के पहले महीने में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस 30 जनवरी 2006 को दर्ज किया गया था।
इस बीच, विभाग ने रविवार को शिमला, किन्नौर, लाहौल और स्पीति, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में बर्फबारी और बारिश के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। हिमाचल के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी का दौर मंगलवार तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि आठ जनवरी से पूरे राज्य में मौसम साफ रहेगा।
JAN 05, 2025 05:53 IST
JAN 05, 2025 05:52 IST
JAN 05, 2025 05:52 IST
आज का मौसम LIVE: राजस्थान में आज बारिश के आसार
आईएमडी के अनुसार शनिवार को राजस्थान के कुछ स्थानों पर घना से बेहद घना कोहरा दर्ज किया गया, ऐसे में श्रीगंगानगर, भरतपुर, दौसा में कम दृश्यता कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आगामी 24 घंटे ऐसा ही मौसम बना रहेगा और इस दौरान बीकानेर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार सुबह टोंक के वनस्थली में न्यूनतम तापमान सबसे कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
