UP Weather Today: यूपी में आज फिर होगी बारिश, कल से चलेंगी ठंडी पछुआ हवाएं, लुढ़केगा दिन और रात का पारा

आज का मौसम यूपी, 5 February 2025 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में आज पश्चिमी हिस्सें में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने और पूर्वी हिस्सें में शुष्क मौसम रहने की संभावना है। गुरुवार से प्रदेश में पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में भी हल्की गिरावट आने की संभावना है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam (यूपी आज का मौसम): उत्तर प्रदेश में ठंड के तेवर कमजोर पड़ते जा रहे हैं और धूप की तल्खी बढ़ रही है। इसके साथ ही दिन और रात के तापमान में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। अगले 48 घंटों के बाद प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में अगले 4 दिन बारिश और घने कोहरे का कोई अलर्ट नहीं है।

UP Weather (1)

यूपी में आज का मौसम

आज पूर्वी यूपी में शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। सुबह के समय प्रदेश के दोनों हिस्सों मं छिछला से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। आज यूपी में किसी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। गुरुवार से मौसम फिर से शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही सुबह के समय कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

End of Feed