UP Ka Mausam: यूपी के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, आने वाले दिनों में खूब सताएगी गर्मी; जानें आज वेदर का हाल

आज का मौसम यूपी, 30 March 2025 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी का मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहने वाला है। अगले महीने भी भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी चिलचिलाती धूप के कारण गर्मी का एहसास हो रहा है, तो कभी तेज हवाओं और बारिश के चलते मौसम सुहावना हो रहा है। शुक्रवार रात को प्रदेश में चली ठंडी हवाओं का असर शनिवार को मौसम पर देखने को मिला। जिसके कारण लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद समेत कई जिलों में गर्मी कम रही। लेकिन आगामी दिनों में तेज धूप निकलेगी, जिससे जोरदार गर्मी का एहसास होगा। यूपी में अप्रैल में भीषण गर्मी पड़ने की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 4 अप्रैल तक प्रदेश का मौसम साफ रहने वाला है। साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

UP Weather

आज यूपी का मौसम

यूपी में आज मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी का मौसम साफ रहने वाला हैं। प्रदेश में आज बारिश या तेज गर्मी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं अप्रैल महीने की शुरुआत तेज धूप और गर्मी के साथ होने के आसार हैं। यूपी में 31 मार्च और 1 अप्रैल को मौसम शुष्क रह सकता है। 2 से 4 अप्रैल तक भी मौसम साफ रहने के आसार हैं। इस दौरान किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है।

End of Feed