लखनऊ

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, टायर फटने से बेकाबू हुई बस खाई में गिरी, 55 लोग घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी बस का टायर फटने से वह बेकाबू हो गई और एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरी। इस हादसे में बस में सवार 55 लोग घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Kannauj Accident: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस का टायर फटने से हुआ है। बताया जा रहा है कि बस का टायर फटने से बस बेकाबू हो गया गई और एकस्प्रेसवे से नीचे गिर गई। यात्रियों से भरी इस बस में 60 से 70 लोग सवार थे। हादसे में 55 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है, वहीं एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के डीएम शुभ्रांत कुमार और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे।

राजस्थान के बालाजी दर्शन कर घर लौट रहे थे श्रद्धालु

यह हादसा कन्नौज के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्थित तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के 195 कट के पास हुआ। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु राजस्थान के बालाजी से दर्शन कर सिद्धार्थनगर और नेपाल वापस लौट रहे थे। तभी अचानक बस का टायर फट गया और वे खाई में गिर गई। एसपी विनोद कुमार ने बस हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार रात एक बस आगरा से लखनऊ की तरफ जा रही थी। 195 माइलस्टोन के पास बस का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत श्रद्धालुओं को रेस्क्यू किया और एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

उन्होंने आगे कहा, "55 लोगों को चोटें आई हैं। 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और एक की मौत हो गई। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। साथ ही जो भी घायल अपने घर जाना चाहते हैं, उनके लिए बस का इंतजाम किया गया है। सभी यात्री नेपाल और सिद्धार्थनगर के निवासी हैं।" इससे पहले बीते साल दिसंबर में यूपी के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। पीएम मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!