लखनऊ

UP Ka Mausam: यूपी के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, आने वाले दिनों में खूब सताएगी गर्मी; जानें आज वेदर का हाल

आज का मौसम यूपी, 30 March 2025 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी का मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहने वाला है। अगले महीने भी भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Image

आज यूपी का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी चिलचिलाती धूप के कारण गर्मी का एहसास हो रहा है, तो कभी तेज हवाओं और बारिश के चलते मौसम सुहावना हो रहा है। शुक्रवार रात को प्रदेश में चली ठंडी हवाओं का असर शनिवार को मौसम पर देखने को मिला। जिसके कारण लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद समेत कई जिलों में गर्मी कम रही। लेकिन आगामी दिनों में तेज धूप निकलेगी, जिससे जोरदार गर्मी का एहसास होगा। यूपी में अप्रैल में भीषण गर्मी पड़ने की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 4 अप्रैल तक प्रदेश का मौसम साफ रहने वाला है। साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

यूपी में आज मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी का मौसम साफ रहने वाला हैं। प्रदेश में आज बारिश या तेज गर्मी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं अप्रैल महीने की शुरुआत तेज धूप और गर्मी के साथ होने के आसार हैं। यूपी में 31 मार्च और 1 अप्रैल को मौसम शुष्क रह सकता है। 2 से 4 अप्रैल तक भी मौसम साफ रहने के आसार हैं। इस दौरान किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है।

आने वाले दिनों में तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में अचानक 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। जिसके बाद धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 24 घंटों के दौरान कोई बड़ा बदलाव आने के आसार नहीं है। जिसके बाद 2 से 4 डिग्री तापमान धीरे-धीरे कम हो सकता है।

हमीरपुर रहा सबसे गर्म शहर

आईएमडी के अनुसार शनिवार को यूपी में सबसे गर्म जिला हमीरपुर में हुआ। यहां का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रयागराज का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री, वाराणसी बीएचयू का 40.3 डिग्री, फतेहपुर का 39.6 डिग्री, बहराइच का 39 डिग्री और बस्ती का 39 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान सबसे ठंडा जिला मुजफ्फरनगर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा मेरठ का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री, बेरली का 13.9 डिग्री, अयोध्या का 14 डिग्री और लखनऊ का 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article