दिल्ली

Delhi-NCR Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में बारिश पर ब्रेक, झेलनी होगी मौसम की मार; नवरात्र के पहले दिन गर्मी करेगी बेहाल

Delhi-NCR Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से मॉनसून की विदाई से गर्मी का सितम बढ़ गया है। रात और दिन के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखा जा रहा है, जिससे दिन में उमस और रात्रि के समय ठंडक का एहसास हो रहा है, जिससे सीजनल बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। आइये जानते हैं आने वाले समय में मौसम में कितना परिवर्तन देखने को मिलेगा?

Image

Delhi-NCR Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में बारिश पर ब्रेक, झेलनी होगी मौसम की मार; नवरात्र के पहले दिन गर्मी करेगी बेहाल

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से मॉनसून की विदाई
  • रात-दिन के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस का अंतर
  • 8 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान पहुंचेगा 35 से 36 डिग्री सेल्सियस

Delhi-NCR Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में बारिश पर ब्रेक लगने के बाद गर्मी का सितम शुरू हो गया है। राजधानी में बुधवार को पारा तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। दोपहर में तेज धूप के कारण लोगों की हालत खराब हो गई। हवा का ठहराव होने से उमस ने पसीना-पसीना कर दिया। इस दौरान अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम डिग्री 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर अधिकतम 92 और न्यूनतम 41 फीसदी रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिन में गर्मी और रात में ठंडक का एहसास होने वाला है। ऐसे में लोगों को मौसम के बदलाव के कारण सीजनल बीमारियां परेशान कर सकती हैं। लिहाजा, गर्मी और सर्दी से बचने की कोशिश करें। 8 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

दिल्ली-एनसीआर का तापमान (Delhi-NCR Temperature)

मौसम विभाग का कहना है कि नवरात्र के पहले और दूसरे दिन मौसम साफ रहेगा। दिन में गर्मी का एहसास होगा। हालांकि, शनिवार से थोड़ी राहत की गुंजाइश समझ में आ रही है। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। फिर रविवार से लेकर आने वाले बुधवार तक आसमान साफ रहेंगे और गर्मी लोगों को परेशान करेगी। बुधवार को शाम 5 बजे के बाद आदर्ता 48 फीसदी दर्ज की गई। गुरुवार को आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून की विदाई

दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून (South-West Monsoon) की बुधवार से विदाई से इस साल देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश हुई। आमतौर पर 17 सितंबर से मॉनसून की वापसी होने लगती है, लेकिन इस साल थोड़ा देरी से गया। फिर भी दिल्ली-एनसीआर से जुड़े नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद आदि शहरों में गर्मी और उमस लोगों का जीना हराम करेगी।

मॉनसून के विदाई के साथ ही राजधानी दिल्ली पर पड़ोसी राज्यों के प्रदूषण (Pollution in Delhi) का दबाव बढ़ गया है। इससे राजधानी की हवा का मिजाज बिगड़ने लगा है। इसमें करीब 60 फीसदी की हिस्सेदारी हरियाणा, यूपी समेत दूसरे राज्यों की है, जबकि करीब 40 फीसदी प्रदूषण का स्रोत दिल्ली का अपना है। दिल्ली में एक्यूआई 174 दर्ज किया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article