UP Weather Today: आज से बिगड़ेगा यूपी का मौसम, तीन दिन तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, तापमान में भी गिरावट के आसार

आज का मौसम यूपी, 3 February 2025 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। इस दौरान 24 जिलों में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। 4 और 5 फरवरी को भी बारिश की संभावना जताई गई है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के मौसम में आज बदलाव होने वाला है। अभी तक यूपी में मौसम शुष्क बना हुआ था। लेकिन नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यूपी का मौसम बिगड़ने की संभावना है। जिसके चलते प्रदेश में दो से तीन दिन आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। इस दौरान अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। बारिश होने से तापमान में भी थोड़ी कमी देखने को मिल सकती है।

UP Weather 1

यूपी में आज का मौसम

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। आज यूपी के 24 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान गाजियाबाद, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, बिजनौर, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, बरेली, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बागपत, बदायूं, रामपुर, पीलीभीत, हापुड़ और शाहजहांपुर में हल्की बारिश हो सकती है।

End of Feed