यूपी में बरसात से लुढ़का पारा, आज कई जिलों में भारी बारिश के आसार, जानें 3 सितंबर तक मौसम अपडेट

आज का मौसम यूपी, 29 August 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में अलग-अलग हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। साथ ही पूर्वी यूपी में कहीं -कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी आज बारिश के आसार हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
  • आज लखनऊ में भी बारिश होने के आसार
  • शुक्रवार से यूपी में कम होगी बारिश की तीव्रता

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते मौसम सुहावना बना हुआ है। बुधवार को लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में बारिश दर्ज हुई। जिससे कई जगहों पर दिन का पारा सामान्य कम रिकॉर्ड हुआ। वहीं लखनऊ, हमीरपुर, बाराबांकी और फुरसतंगज में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर काफी कम रहा। आज भी यूपी के दोनों हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही कई जिलों में भारी बारिश होने के भी आसार है। शुक्रवार से यूपी में बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है।

आज यूपी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कुछ जिलों में भारी बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर, शामली, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद और उसके आसपास के इलाकों भारी बारिश हो सकती है।

End of Feed