लखनऊ

Ganga Expressway से जुड़ेगा यूपी का ये एक्सप्रेसवे, फाइनल रूट तैयार; इन जिलों की खुलेगी किस्मत

Ganga Expressway: यूपी में मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे एक्सप्रेसवे से एक नया एक्सप्रेसवे जुड़ने जा रहा है। इसे जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे का रूट फाइनल कर लिया गया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Ganga Expressway: यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब गंगा एक्सप्रेसवे से एक नया एक्सप्रेसवे जुड़ने जा रहा है, जिससे लाखों लोगों को फायदा मिलने वाला है। गंगा एक्सप्रेसवे से अब आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे जुड़ने जा रहा है। इसे जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे का रूट बन गया है। यह लिंक एक्सप्रेसवे इटावा के पास गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। जानकारी के अनुसार, इसकी लंबाई 92 किलोमीटर होगी। यह एक्सप्रेसवे इटावा के कुदरैल से शुरू होकर हरदोई के कौसया तक जाएगा और दोनों एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करेगा।

कई जिलों को मिलेगा फायदा

इस एक्सप्रेसवे से प्रयागराज के साथ लखनऊ और पूर्वांचल के लोगों को फायदा मिलेगा और कई जिले इससे जुड़ जाएंगे। बता दें कि लिंक एक्सप्रेसवे के लिए सरकार को तीन रूट दिया गया था, जिसके बाद सरकार ने इस 92 किमी लंबी दूरी वाले एक्सप्रेसवे को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी। यूपीडा के अधिकारी ने बताया कि जल्द ही इसकी बिडिंग शुरू हो जाएगी। उम्मीद है कि कुंभ से पहले गंगा एक्सप्रेसवे को शुरू कर दिया जाए।

कब तक चालू होगा गंगा एक्सप्रेसवे

बता दें कि प्रयागराज में 2025 में होने वाले महाकुंभ से पहले इस एक्सप्रेसवे को शुरू कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक इस पर यातायात शुरू हो जाएगा। गंगा एक्सप्रेसवे के जरिए मेरठ और प्रयागराज की दूरी महज छह घंटे की हो जाएगी। फिलहाल इसमें 12 घंटे तक का समय लगता है। यानी की सीधे-सीधे आधा समय बचेगा। गंगा एक्सप्रेसवे पर कुल 1481 छोटे बड़े पुल और आरओबी बनने हैं, जिनमें से 1085 का काम पूरा हो चुका है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!