Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में गर्मी से राहत मिली है। इसका कारण है पिछले कुछ दिनों से होने वाली लगातार बारिश। आज, मंगलवार को भी कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है और वज्रपात के अंदेशे को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। इसके साथ तेज हवाएं भी चलेंगी।
अगले पांच दिनों तक आएगी बारिश
कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम
लखनऊ की बात करें तो सोमवार को बारिश और तेज हवाओं से लखनऊ का मौसम सुहावना हो गया। रविवार से ही शहर में हवाओं का चलना शुरू हुआ था। इससे गर्मी से काफी राहत मिली है। कल, सोमवार को दिन का तापमान 36.9 डिग्री दर्ज किया गया था। आज, 29 अप्रैल को लखनऊ शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगा। प्रदेश में अगले कुछ दिनों बारिश और आंधी का दौर चलता रहेगा।
जारी किया गया येलो अलर्ट
मंगलवार को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में मौसम साफ रह सकता है। वहीं, पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं चमक गरज के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा और धूल भरी आंधी चलने की संभावना भी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए अगले पांच दिनों का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 अप्रैल से लेकर 2 मई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी की संभावना है। इसलिए वहां भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
