लखनऊ

UP Weather Today: यूपी में बारिश से बढ़ेगा ठंड का कहर, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 31 जनवरी से बदलेगा मौसम, आज और कल कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

आज का मौसम यूपी, 28 January 2025 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने वाला है और कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है। 30 जनवरी तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। जिसके बाद 31 जनवरी से यूपी में बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

Image

आज यूपी का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि दोपहर में धूप के भी दर्शन हो रहे हैं। लेकिन शाम होते ही कपकपी का एहसास बढ़ जा रहा है। यूपी में आने वाले दिनों मौसम में एक बार फिर बदलाव होने वाला है। प्रदेश में बारिश की फिर से दस्तक होगी। दरअसल इस हफ्ते हिमालयी क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। जिसका प्रभाव यूपी में भी देखने को मिलेगा। जिसके चलते यहां 31 जनवरी से बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश से तापमान कम होने और ठंड बढ़ने के भी आसार हैं।

30 जनवरी तक शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश के कई इलाकों में आज घना कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं 29 जनवरी को भी यूपी में मौसम शुष्क रहने वाला है। बुधवार को सुबह के समय 13 जिलों में घने से अत्यधिक घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 19 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट है। 30 जनवरी को भी मौसम शुष्क रहने और सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। जिसके बाद 31 जनवरी से पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 1 और 2 फरवरी को भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

आज इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में आज गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत में घने से अत्यधिक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं मऊ, बलिया, देवरिया, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में कल इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

यूपी में कल यानी 29 जनवरी को गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, रामपुर, बरेली और पीलीभीत में घने से अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोंडा, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं येलो अलर्ट जारी है।

आने वाले दिनों में यूपी का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने के आसार नहीं है। जिसके बाद अगले तीन दिन में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं अधिकतम तापमान में अगले 5 दिनों के दौरान कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है। आईएमडी के अनुसार सोमवार को यूपी में सबसे ठंडा शहर कानपुर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं सबसे अधिक तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस वाराणसी में रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article