UP Weather: अब दिन में भी जोर दिखाएगी ठंड, तापमान कम होने से बढ़ेगी सर्दी, अगले 3 दिन कोहरे का अलर्ट

आज का मौसम यूपी, 27 November 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश मे आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट हो सकती है। साथ ही ठंड बढ़ने के भी आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से आज से 30 नवंबर तक घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में अभी कड़ाके की ठंड शुरू नहीं हुई है। लेकिन धीरे-धीरे सर्दी बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में तापमान में करीब दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। फिलहाल यूपी में दोपहर में ठीकठाक धूप निकल रही है। वहीं सुबह और रात के समय घना कोहरा छा रहा है। शहरी इलाकों में भले ही अभी हल्की ठंड महसूस हो रही हो। लेकिन ग्रामीण इलाकों में ठंड का ज्यादा एहसास हो रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड बढ़ने के आसार हैं।

Winter Fog

यूपी में ठंड (सांकेतिक फोटो)

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें गोरखपुर, गोंडा, बलरामपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, सहारनपुर, श्रावस्ती, बहराइच, शामली लखीमपुर खीरी, सीतापुर, देवरिया, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर शामिल हैं। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

End of Feed