लखनऊ

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार; सैफई मेडिकल कॉलेज के 5 डॉक्टरों की मौत

Kannauj Road Accident: कन्नौज में लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर शादी समारोह से वापस आते समय एक कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद एक ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो हई। जिसमें सैफई मेडिकल कॉलेज के 5 डॉक्टरों की मौत हो गई। सीएम योगी ने इस घटना पर संज्ञान लिया है और पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की है।

Image

कन्नौज में दर्दनाक हादसा

Kannauj Car Accident: उत्तर प्रदेश में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां कन्नौज के पास एक कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर एक ट्रक से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में 5 डॉक्टरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति घायल है। जानकारी के अनुसार कार लखनऊ से आगरा जा रही थी। जिसमें सवार सभी डॉक्टर सैफई मेडिकल कॉलेज में पीजी के स्टूडेंट थे। ये लोग शादी समारोह से वापस आ रहे थे। इसी दौरान रात साढ़े लगभग तीन बजे तिर्वा लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर यह हादसा हुआ।

Car Accident (1)

गाड़ी के उड़े परखच्चे

धुंध की वजह से हादसा होने की आशंका

यह हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कार में चीख-पुकार मच गई, पास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।हादसे के संबंध में यूनिवर्सिटी और मृत डॉक्टरों के परिवारजनों को जानकारी दी गई। हादसे के बारे में जानकारी मिलते ही उनके परिवार के लोग जल्दी-जल्दी में अस्पताल पहुंचे। यहां पहुंचे परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। माना जा रहा है कि धुंध की वजह से यह हादसा हुआ।

मृतकों की पहचान

  • डॉ. अनिरुद्ध वर्मा (Dr Anirudh Verma)
  • डॉ. संतोष कुमार मौर्य (Dr Santosh Kumar Maurya)
  • डॉ. जयवीर सिंह (Dr Jayveer Singh)
  • डॉ. अरुण कुमार (Dr Arun Kumar)
  • डॉ. नरदेव (Dr Nardev)

सीएम योगी ने हादसे पर लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र उपचार के निर्देश दिए।सीएम योगी ने घटना के बारे में जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने और उनका समुचित इलाज सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article