LIVE
आज का मौसम, 25 August 2024 Highlight: यूपी के 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, ओडिशा में तीन दिन बारिश का पूर्वानुमान
आज का मौसम, 25 August 2024 Highlight: यूपी के 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, ओडिशा में तीन दिन बारिश का पूर्वानुमान
AUG 25, 2024 19:03 IST
राजस्थान के इन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कल प्रदेश के जालोर, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा में अति भारी बारिश होगी। वहीं बाड़मेर, पाली, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
AUG 25, 2024 18:26 IST
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने कल यानी सोमवार को रुद्रप्रयाग, देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल, चमोली, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, चमोली और उत्तरकाशी येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है।
AUG 25, 2024 17:42 IST
बिहार में कल हल्की बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने कल बिहार में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कल पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, सारण, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, जमुई और बांका में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
AUG 25, 2024 17:30 IST
यूपी में कल भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में कल भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कानपुर देहात, कानपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज, बांदा, कौशांबी, प्रतापगढ़, वाराणसी, चित्रकूट, संत रविदास नगर, गाजीपुर, जौनपुर, रायबरेली और फतेहपुर शामिल हैं।
AUG 25, 2024 16:34 IST
दिल्ली में आज बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। वहीं कुछ इलाकों में हल्की बारिश होगी। तेज हवाएं चलने से आज मौसम सुहावना बना रहेगा। कल शनिवार को दिल्ली में हल्की बारिश दर्ज की गई थी। सोमवार को यहां मौसम सामान्य रहेगा। लेकिन, मंगलवार और बुधवार को यहां बारिश का येलो अलर्ट लगाया गया है।
AUG 25, 2024 14:57 IST
बिहार के 20 जिलों में आज बारिश का अलर्ट
बिहार में मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है। लेकिन, मौसम विभाग ने आज बिहार के 20 जिलों में बारिश होने क संभावना जताई है। आज पटना, गया, नालंदा, नवादा बेगूसराय, लखीसराय, भागलपुर, जमुई, मुंगेर और औरंगाबाद सहित पूरे 20 जिलों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं। आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या तूफान आएगा? इन सभी मौसम से जुड़े प्रश्नो का आंसर के लिए देखें पल पल का अपडेट।
AUG 25, 2024 13:06 IST
हरियाणा के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट
हरियाणा में बीते 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बारिश फतेहाबाद में दर्ज की गई है। उसके बाद गुरुग्राम, आंबाला, पानीपत, रोहतक और कुरुक्षेत्र में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज 25 अगस्त को भी हरियाणा में बारिश का अलर्ट जरी किया है। आज यहां पानीपत, झज्जर, रेवाड़ी, सोपनीपत, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी, दादरी, गुरुग्राम सहित कुल 11 जिलों में बारिश होने के आसार हैं।
AUG 25, 2024 10:16 IST
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरबा, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, बिलासपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
AUG 25, 2024 09:19 IST
बिहार के इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
बिहार के कई जिलों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार को नवादा, जमुई, गया, औरंगाबाद, बक्सर, भोजपुर, लखीसराय और भागलपुर में येलो अलर्ट जारी किया है।
AUG 25, 2024 08:15 IST
राजस्थान में आज बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने राजस्थान में आज बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान कुछ जिलों में भारी तो वहीं कुछ जिलों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। IMD के अनुसार कोटा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बारां, झालावाड़ और प्रतापगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है। जिसको देखते हुए इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
AUG 25, 2024 07:31 IST
दिल्ली में आज हल्की बारिश होने के आसार
दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है।
AUG 25, 2024 05:27 IST
यूपी के 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही कुछ जिलों में बिजली भी गिर सकती है। रविवार को लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, आगरा, नोएडा, इटावा, झांसी, सहारनपुर, मुरादाबाद, ललितपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, मुजफ्फरनगर, औरैया, गाजीपुर, जौनपुर, जालौन, बिजनौर, रामपुर, बरेली, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महोबा, उन्नाव और हमीरपुर में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।
AUG 25, 2024 05:27 IST
AUG 25, 2024 05:27 IST
ओडिशा में तीन दिन भारी बारिश का अनुमान
आईएमडी के अनुसार ओडिशा के कई हिस्सों में अगले तीन दिन भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है क्योंकि झारखंड के ऊपर बना कम दबाव वाला क्षेत्र पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार 26 अगस्त तक ओडिशा के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। रविवार को मयूरभंज, क्योंझर, अंगुल, ढेनकनाल, कटक, जगतसिंहपुर, जाजपुर और केंद्रपाड़ा जिलों में कुछेक स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश (7 से 20 सेमी) का पूर्वानुमान जताया गया है। आईएमडी के अनुसार रविवार रात से सोमवार सुबह तक, मयूरभंज और क्योंझर जिलों में कुछेक स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
AUG 25, 2024 05:26 IST
पश्चिम बंगाल के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान विभाग ने बंगाल की खाड़ी के उत्तर में चक्रवाती परिसंचरण और मानसून की सक्रियता के कारण पश्चिम बंगाल बंगाल के कई दक्षिणी जिलों में 26 अगस्त तक बहुत भारी वर्षा की शनिवार को चेतावनी दी। विभाग ने कहा कि दक्षिण और उत्तर 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर, बांकुरा, हुगली, बीरभूम, पूर्व और पश्चिम बर्धमान जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं। कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
AUG 25, 2024 05:25 IST
गुजरात में भारी बारिश से कई हिस्सों में भरा पानी
उत्तरी गुजरात के कुछ हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हुई, जिससे निचले इलाके जलमग्न हो गए और राज्य राजमार्ग एवं गांवों को जोड़ने वाली सड़कें अवरुद्ध हो गईं। आईएमडी ने 27 अगस्त की सुबह तक कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा दक्षिण गुजरात के कुछ भागों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इसके मद्देनजर मछुआरों को 27 अगस्त तक अरब सागर में न जाने की सलाह दी गई है।
