यूपी में रात में कड़ाके की सर्दी, कई जिलों का तापमान 10 डिग्री तक लुढ़का, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम यूपी, 24 November 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में आज सुबह कई जिलों में कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी का मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। आने वाले 5 दिनों में भी मौसम साफ रहने की संभावना है। साथ ही पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में सुबह के समय कहीं-कहीं कोहरा भी छाया रह सकता है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में ठंड धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। प्रदेश के कई जिलों में तड़के सुबह और रात में कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। शहरी इलाकों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में ठंड का एहसास ज्यादा हो रहा है। साथ ही सुबह और रात में कोहरा भी छा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान लुढ़कर 10 डिग्री तक पहुंच चुका है। शनिवार को सबसे कम तापमान मुजफ्फरनगर मे 10.3 डिग्री दर्ज हुआ। हालांकि अभी कुछ जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर भी बना हुआ है। इसके अलावा कुछ शहरों में प्रदूषण का असर भी देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि आज यूपी में मौसम का कैसा हाल रहने वाला है?

Winter

यूपी में ठंड

आज शुष्क रहेगा मौसम

आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। सुबह के समय दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं कोहरा छाया हुआ दिखा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश के मौसम में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं है। तापमान में भी अधिक बदलाव नहीं होगा। जिसकी वजह से मौसम जस का तस बना रहने की संभावना है। यूपी में 25 और 26 नवंबर को मौसम शुष्क रहगा। साथ ही दोनों हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छाने का भी अलर्ट है। वहीं 27 नवंबर को तराई क्षेत्र में तड़के सुबह और देर रात को कहीं-कहीं कोहरा छाया रह सकता है। दिन में मौसम साफ रहने के आसार हैं। 28 और 29 नवंबर को भी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहने की संभावना है।

End of Feed