दिल्ली

Delhi NCR Weather: तेजी से बदल रहा दिल्ली एनसीआर का मौसम, ठंड को लेकर नया अपडेट; जानें आज का मौसम

Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में जल्द ही कड़ाके की ठंड पड़ेगी। वहीं, सोमवार से भी ठंड में थोड़ा इजाफा होगा।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Delhi NCR Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में तेजी से मौसम बदल रहा है। हर दिन मौसम नया करवट ले रहा है। दिल्ली में सर्दी आ चुकी है, लेकिन तापमान स्थिर नहीं है। तापमान घटने से कभी अच्छी ठंड पड़ने लगती है, तो कभी तापमान के बढ़ते ही ठंड का प्रभाव थोड़ा कम हो जाता है। इसी बीच आईएमडी ने दिल्ली के मौसम को लेकर नया अपडेट दिया है। जानें आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम।

कैसा रहा कल का मौसम?

बता दें कि दिल्ली एनसीआर में शनिवार यानी कि 23 नवंबर को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली की हवा में नमी का स्तर 36-100 प्रतिशत रहा। इसके साथ ही दिल्ली के पीतमपुरा में अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज कैसा रहेगा मौसम का हाल?

आईएमडी ने बताया कि आज दिल्ली में सुबह के वक्त हल्का कोहरा छाया रहेगा, जिसका असर पूरे दिन दिखेगा। वहीं, शाम के वक्त प्रदूषण की वजह से कोहरा, स्मॉग में बदल जाएगा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हालांकि, सोमवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

दिल्ली में कब से बढ़ेगी ठंड?

मौसम विभाग के अनुसार, एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस इन दिनों पहाड़ों पर एक्टिव है, जिस वजह से दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इसके जाते ही दिल्ली के तापमान में गिरावट आएगी और राजधानी में ठंड बढ़ जाएगी। सोमवार से भी ठंड बढ़ने की उम्मीद है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article