UP Aaj Ka Mausam: यूपी में गर्मी का सितम शुरू, इस जिले में 40 के करीब पहुंचा पारा, कल से चलेंगी तेज हवाएं

आज का मौसम यूपी, 24 March 2025 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने वाला है। साथ ही दिन में गर्मी का एहसास लोगों को परेशान कर सकता है। कल से यूपी में तेज हवाओं का दौर फिर से शुरू होने वाला है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में ठंड विदा ले चुकी है और गर्मी ने दस्तक दे दी है। दिन में धूप भी तेज निकल रही है और मौसम भी पिछले कुछ दिनों से शुष्क बना हुआ है। जिसके चलते तापमान भी तेजी से ऊपर चढ़ रहा है। यूपी में मार्च के महीने में ही तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मंगलवार को झांसी में 39.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो प्रदेश का सबसे गर्म जिला भी रहा। इसके अलावा 23 जिलों का तापमान मंगलवार को 35 डिग्री के पार दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मार्च के आखिरी सप्ताह में यूपी में कहीं-कहीं 40 डिग्री तापमान पहुंचने की संभावना है। इस महीने के बचे हुए दिनों में प्रदेश में बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

UP Weather

यूपी में आज का मौसम

तेज धूप दिलाएगी गर्मी का एहसास

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आज मौसम साफ रहने के आसार हैं। दिन में तेज धूप के असर से गर्मी का एहसास होगा। आज प्रदेश में तेज हवा चलने या बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। कल से यहां के मौसम में बदलाव होगा और एक बार फिर तेज हवाओं का सिलसिला शुरू होगा। यूपी में 27 से 29 मार्च के दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

End of Feed