LIVE
दिल्ली-यूपी में आज मौसम सुहावना, दो दिन बाद आएगा नया पश्चिमी विक्षोभ, देश में फिर शुरू होगा बारिश-बर्फबारी का दौर
दिल्ली-यूपी में आज मौसम सुहावना, दो दिन बाद आएगा नया पश्चिमी विक्षोभ, देश में फिर शुरू होगा बारिश-बर्फबारी का दौर
FEB 23, 2025 15:38 IST
हरियाणा और पंजाब में कल कैसा रहेगा मौसम
हरियाणा और पंजाब में 24 फरवरी को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो यहां बारिश से मौसम सुहावना बना रहेगा। लोगों को दिन के समय हो रही गर्मी से राहत मिलेगी।
FEB 23, 2025 15:02 IST
FEB 23, 2025 15:01 IST
FEB 23, 2025 12:23 IST
FEB 23, 2025 10:54 IST
दिल्ली में आज सुबह मध्यम श्रेणी में रही हवा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 138 रहा जो मध्यम श्रेणी में आता है। एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
FEB 23, 2025 10:54 IST
दिल्ली में आज सुबह 10.3 डिग्री रहा तापमान
दिल्ली में रविवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.5 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने तथा अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया है। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 96 प्रतिशत रहा।
FEB 23, 2025 09:31 IST
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
दिल्ली में आज मौसम साफ रहने वाला है। सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
FEB 23, 2025 09:32 IST
यूपी में इस दिन होगी बारिश
एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यूपी के मौसम में जल्द ही बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 27 फरवरी को पश्चिमी यूपी गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। जिसके बाद 28 फरवरी को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभाग में बारिश होने का पूर्वानुमान है।
FEB 23, 2025 06:16 IST
हिमाचल प्रदेश में फिर शुरू होगी बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश में बीते दो दिन बारिश और बर्फबारी से मौसम ठंडा हो गया है। लेकिन अगले दो दिन प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। धूप निकलने से ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड से राहत मिलेगी। 24 फरवरी के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव होगा। 25 से 27 फरवरी तक पहाड़ों पर बर्फभारी के आसार हैं।
FEB 23, 2025 09:31 IST
यूपी में आज साफ रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में रविवार को सुबह या देर रात के समय कहीं-कहीं हल्का या छिछला कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है। साथ ही आज कोई भी अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी नहीं किया गया है। यूपी में 24, 25 और 26 फरवरी को भी मौसम ऐसा ही रहने का पूर्वानुमान है।
FEB 23, 2025 06:16 IST
दिल्ली में शनिवार को कैसा रहा मौसम
दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.8 डिग्री कम है। सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 93 प्रतिशत दर्ज किया गया।
FEB 23, 2025 06:15 IST
ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गिरेंगे ओले
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों में शाम तक बिजली और ओले गिरने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ आंधी-तूफान भी आ सकता है। जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
FEB 23, 2025 06:15 IST
24 फरवरी को एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार 24 फरवरी की रात एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसका प्रभाव कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। इससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो सकता है। वहीं पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और यूपी के मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेगा।
